About Us
के एल डी एफ का उद्देश्य
हम सभी जानते हैं कि मजदूर वर्ग के पास आमदनी का कोई बड़ा स्रोत नहीं होता। यदि बेटी की शादी करनी हो या बेटे-बेटी को डॉक्टर या इंजीनियर बनने की पढ़ाई करनी हो, तो प्रतिभा संपन्न होने के बावजूद, पैसे के अभाव में वह अवसर वंचित रह जाता है।
यदि परिवार का मुखिया अचानक किसी कारणवश इस दुनिया से विदा हो जाए, तो उसका परिवार गरीबी की खाई में चला जाता है। ऐसे समय में उनका सहारा देने वाला कोई नहीं होता। उस कठिन परिस्थिति में परिवार की दुखभरी स्थिति का शब्दों में बखान करना कठिन है।
मजदूर वर्ग इन कठिनाइयों का सामना हजारों वर्षों से कर रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि मजदूर वर्ग के पास कोई ऐसा संगठन नहीं है, जिससे वह अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सके।
इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मजदूर स्वयं विकास संगठन का गठन किया गया है। हमें पूर्ण आशा और विश्वास है कि संगठन के सभी सदस्य आपस में सहयोग करेंगे और एक-दूसरे के सच्चे साथी बनकर खड़े होंगे।
हम जीवन का हर क्षण सहयोग और एकजुटता के साथ निभाएंगे। अपने परिवारों और संगठन के परिवारों को खुशहाल बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे और सहयोग प्रदान करेंगे।
सस्थापक
कल्पना जी
केएलडीएफ की सहायता और उपहार
- ₹200 प्रति माह का सहयोग करने पर बेटी की शादी के लिए ₹2,00,000 की राशि दी जायेगी तथा सदस्य की मृत्यु होने पर ₹8,00,000 प्रदान किए जाएंगे।
- ₹500 प्रति माह का सहयोग करने पर बेटी की शादी के लिए ₹6,00,000 की राशि दी जायेगी तथा सदस्य की मृत्यु होने पर ₹9,00,000 प्रदान किए जाएंगे।
- ₹1,000 प्रति माह का सहयोग करने पर बेटी की शादी के लिए ₹12,00,000 की राशि दी जायेगी तथा सदस्य की मृत्यु होने पर ₹18,00,000 प्रदान किए जाएंगे।
- सिक्योरिटी राशि:
- ₹2 लाख प्राप्त करने वाले से ₹40,000 जमा कराई जाएगी।
- ₹6 लाख प्राप्त करने वाले से ₹1,00,000 जमा कराई जाएगी।
- ₹12 लाख प्राप्त करने वाले से ₹2,00,000 जमा कराई जाएगी।
- 25 वर्ष का समय पूर्ण होने पर यह राशि वापस कर दी जायेगी।
- यदि सदस्य का पुत्र या पुत्री सरकारी कॉलेज (IIT/IT आदि) से पढ़ा है तो ₹5,00,000 की सहायता प्रदान की जायेगी।
केएलडीएफ के नियम
- सभी सदस्यों का रजिस्ट्रेशन कम से कम एक वर्ष पुराना होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के एक वर्ष पूरे होने के बाद ही यह लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जमा करने की अवधि 25 वर्ष होगी।
- सदस्य की उम्र 21 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यदि सदस्य की उम्र 59 वर्ष से अधिक है और उसके पुत्र या पुत्री का विवाह अभी शेष है, तो वह सदस्य बनकर लाभ प्राप्त कर सकता है। लेकिन ऐसे व्यक्ति को मृत्यु लाभ नहीं दिया जाएगा।
- सदस्य की मृत्यु होने पर मृत्यु राशि नोमिनी को प्रदान की जाएगी। नोमिनी को आगे सदस्यता शुल्क प्रतिमाह देना अनिवार्य होगा।
किसी भी सदस्य की आत्महत्या की स्थिति में कोई भी लाभ या धनराशि प्रदान नहीं की जाएगी।
मृत्यु का लाभ एक लाख सदस्यों की संख्या पर देय होगा।
- जिस परिवार में कोई व्यक्ति बेटी की शादी करने से पहले गुजर जाता है तो उसको मृत्यु का लाभ प्रदान किया जाएगा।
केएलडीएफ के नैतिक नियम
- कोई भी सदस्य किसी की बुराई नहीं करेगा।
- व्यवहार में मधुर वाणी और शालीन भाषा का प्रयोग करेगा।
- बड़ों का सम्मान करेगा।
- छोटों के प्रति स्नेह और आदर रखेगा।
- अपने काम को ईमानदारी और मन लगाकर करेगा।
- शराब और अन्य मादक पदार्थों का प्रयोग नहीं करेगा।
- महिलाओं का सम्मान करेगा।